बोल्डर अवैध या वैध, खनन इंस्पेक्टर व पुलिस कर रही जांच
प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो के जिला खनन इंस्पेक्टर सीताराम टुडू ने 16 दिसंबर को बोल्डर लदा हाइवा डंपर क्रमांक BR01GA/3253 को जब्त कर तेनुघाट ओपी पुलिस के सुपुर्द किया। साथ हीं खनन इंस्पेक्टर टुडू तेनुघाट ओपी को लिखित आवेदन देकर आगे की कार्रवाई में जुट गये है।
हालांकि मौके पर गिरफ्तार डंपर चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर बोल्डर लदा हाइवा व चालक को तेनुघाट ओपी के हवाले किया गया है। बोल्डर वैध है या अवैध इसकी गहनता से जांच की जा रही है। इस संदर्भ में खनन इंस्पेक्टर सीताराम टुडू ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि बोल्डर लदा हाइवा गोमिया की ओर जा रही है। सूचना के बाद सदल बल पहुंचकर तेनुघाट के समीप उक्त डंपर को पकड़ा गया तथा कागजात की मांग की गई, लेकिन कोई वैध कागजात नहीं दिखाने के बाद हाइवा व चालक को कब्जे में लेकर तेनुघाट ओपी को सुपुर्द कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
इस बारे में तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि खनन इंस्पेक्टर टुडू द्वारा बोल्डर लदा हाइवा व चालक को थाना में दिया गया है। साथ ही लिखित आवेदन देते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई करने की बात लिखी है। पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
![]()













Leave a Reply