प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मार्ग पर बीते अगस्त के प्रथम सप्ताह में सड़क की चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं सात पुलों के निर्माण के लिए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के हाथों आधारशिला रखी गई थी। इसके दो माह बाद से ही संवेदक द्वारा कार्य शुरू किया गया है।
जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम पिछरी से तेनुघाट तक सड़क की ऊबड़-खाबड़ स्थिति को समतल कर चौड़ीकरण के लिए किनारे गड्ढा किया गया। इसके पश्चात उक्त गड्ढे को अन्य स्थल से मिट्ठी लाकर भरने का कार्य जारी है।
बता दें कि, तेनुघाट से पिछरी तक सड़क के बीच प्रस्तावित सात पुल का भी निर्माण किया जाना है। इसे लेकर 26 दिसंबर को *प्रहरी संवाददाता* द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नए पुल निर्माण के लिए पायलिंग को लेकर बेहरागोड्डा आईबी के निकट पुराने पुल के उतरी दिशा में बोरिंग कार्य शुरू किया गया है। बोरिंग उपरांत रिपोर्ट का उच्च स्तर पर जांच किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply