Advertisement

प्राथमिक विद्यालय (मकतब) व् कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच पुस्तक वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली संकुल के प्राथमिक विद्यालय (मकतब) तथा मध्य विद्यालय में 20 मई को पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। उक्त वितरण स्थानीय मुखिया के देखरेख में किया गया।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय (मकतब) में बच्चो के बीच पुस्तक, कटर, पेंसिल, स्ट्रुमेंट बॉक्स, अभ्यास पुस्तिका आदि का वितरण किया गया। वहीं मैथान टुंगरी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में 52 बच्चो को पाठ्य पुस्तक दिया गया। कन्या मध्य विद्यालय में पंचायत का मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने नेतृत्व किया। जबकि मकतब में उप मुखिया रियाज अहमद द्वारा पाठ्य सामग्री बच्चों को दिया गया।

मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में प्रभारी एचएम सविता देवी, पूर्व एचएम नगीना हरिजन, शिक्षक पवन मिश्रा, निर्मल मिश्रा, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश कमार, वार्ड सदस्य रोकी कमार, मकतब में प्रभारी हैदर अली, शिक्षिका जमीला खातून सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *