Advertisement

मध्य विद्यालय में वर्ग एक से आठ तक के 303 छात्रों के बीच पुस्तक वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 2 जुलाई को पाठ्य पुस्तक का वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यहां वर्ग एक से आठ तक के सभी 303 छात्र-छात्राओं के बीच विभागीय स्तर पर पाठ्य पुस्तक बांटा गया।

बताया जाता है कि उक्त विद्यालय में पाठ्य पुस्तक वितरण के साथ ही वर्ग एक से तीन तक के विद्यार्थियों को एफएलएन ड्राइंग कीट भी दिए गये। वितरण की शुरुआत मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार द्वारा की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व् अन्य शिक्षकों के हाथों वितरण व्यवस्था का समापन किया गया।

इस अवसर पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने स्कूली बच्चों से कहा कि वे पाठ्य पुस्तकों को सुरक्षित रखें तथा नियमित अध्ययन भी करें। मौके पर मुखिया कपरदार सहित प्रभारी प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा, सहायक शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना, शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद कपरदार, तारकेश्वर कपरदार, दीपक कपरदार, रितेश बर्मन, विद्यालय प्रबंध समिति की महिला सदस्या आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *