प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बॉलीवुड, साउथ व् टीवी धरावाहिक में अपना अभिनय का जलवा बिखेर कर शोहरत कमाने वाली बेरमो कोयलांचल की पूजा शर्मा 6 नवंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो पहुंची। यहां उन्होंने अपना बाजार मार्केट में स्थापित अपने पिता स्व. कामेश्वर शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में अभिनेत्री पूजा ने कहा कि फिलहाल वे धारावाहिक में काम कर अपने कला का प्रदर्शन कर रही है। मौका मिला तो जल्द ही बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने का काम करेंगी। कहा कि फिलहाल वह खुद से लेखक और डायरेक्टर बनाकर शॉर्ट फिल्में भी बना रही हैं। झनक धरावाहिक में कैम्यु का निगेटिव रोल भी प्ले कर रही है।
कहा कि एक्टिंग ही मेरी पहचान है, इसलिए एक्टिंग को ही अपना पैशन बनाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। जब तक आपका वक्त नहीं आएगा, तब तक आप कामयाब नहीं हो सकते हैं। इसलिए फिल्म इंडस्ट्रीज में धैर्य रखना बहुत जरूरी है। कहा कि वे मुंबई में पिछले 17-18 वर्षों से रहकर स्ट्रगल कर रही है।
इस बीच कई अच्छे सीरियल भी करने का मौका मिला। एक बॉलीबुड फिल्म में छोटा किरदार भी निभाने का अवसर मिला। अभिनेत्री पूजा शर्मा ने अपना बाजार मार्केट में स्थापित अपने पिता स्व. कामेश्वर शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर व्यवसायी संघ अध्यक्ष बैभव चौरसिया, मिथलेश कुमार, राहुल कुमार, संतोष भगत, अंजन चटर्जी, अंकित गोयल, किस्सू कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply