Advertisement

बोलियागंज युवा नाई समाज ने मनाया पिकनिक

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। अंग्रेजी नववर्ष के आगमन के स्वागत एवं समाज को संगठित करने को लेकर बक्सपुरा जमुनिया नदी के किनारे बोलियागंज युवा नाई समाज ने पिकनिक मनाया।

युवा नाई समाज ने पिकनिक को लेकर बिष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बक्सपुरा स्थित जमुनिया नदी के किनारे स्थित हसीन वादियां, झरना एवं पत्थरों से घिरा अनुपम दृश्यो का लुफ्त उठाया। इस दौरान समाज के सचिव कुंदन शर्मा ने कहा कि हम लोगों को एकजुट होने का यह अच्छा अवसर मिला है।

हम सभी युवा पीढ़ी संगठित होकर चलें, तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा। आने वाले समय में बुजुर्गों के बाद समाज चलाने का दायित्व हम सभी के कंधों पर रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लोगो को शराब का सेवन पर प्रतिबंध लगना चाहिए, ताकि समाज एवं अपने बच्चों पर इसका असर ना पड़े और अपने बच्चो को अच्छी जीवन शैली मिल सके। तभी हमारा समाज और अपना भी भविष्य उज्जवल होगा।

इस मौके पर नाई समाज के सचिव कुंदन शर्मा, मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, प्रकाश ठाकुर, बबलू ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, रोशन ठाकुर, सोनू शर्मा, आकाश कुमार, विशाल शर्मा, रवि शर्मा, बिट्टू कुमार, बाबू कुमार, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *