Advertisement

बोलेरो पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो सवार की मौके पर मौत, कई घायल

घटना में ऑटो चलाक का दाहिना हाथ टुटा, सर फटा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र के गुरुटांड में 4 दिसंबर को बोलेरो पिकअप गाड़ी और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गयी। उक्त दुर्घटना से ऑटो सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी। वही ऑटो चालक बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर रहिवासी कल्लू मियां का दाहिना हाथ टुट गया और उसका सिर फट गया है।

बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ऑटो में सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताया गया कि ऑटो फुसरो के पुराना सब्जी मंडी टेम्पू स्टैंड का है। वह नावाडीह से सवारी लेकर फुसरो जा रहा था, तभी गुरुटांड के समीप बोलेरो पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह घटना घटी। घटना के बाद ऑटो चालक इलाज कराकर अपने घर ढोरी स्टाफ क्वार्टर चला गया है। घटना कि सूचना मिलने पर नावाडीह थाना की पुलिस मौके पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *