प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को 12 दिसंबर के अहले सुबह बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घटना के बाद दोनों गाड़ी के चालक घटनास्थल से फरार हो गये। घटना बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बोकारो नदी के समीप की बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि बोकारो नदी के समीप 12 दिसंबर को अहले सुबह लगभग 6:30 बजे अवैध रूप से बोकारो नदी से बालू लाद कर ट्रेक्टर जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रही बोलोरो क्रमांक-WB40X/6884 जो ओएनजीसी के अधीनस्थ चलती है, अपने कर्मचारियों के साथ अपने कार्यस्थल पर जा रही थी, तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
वही गाड़ी में बैठे ओएनजीसी कर्मियों को भी चोटे आई है, जिसका इलाज गुपचुप तरीके से निजी अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि घटना स्थल पर गोमिया पुलिस के पहुंचने से पहले ही गोमिया पंचायत के बालू माफिया ट्रैक्टर की ट्रॉली से बालू को गिराकर ट्रॉली को अपने साथ लेकर भाग गए। इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे वहीं छोड़ दिया गया।रहिवासियों के अनुसार खुदगड्डा रहिवासी बोलेरो चालक को पेट में चोट आई है, जिसका इलाज बोकारो में चल रहा है। गोमिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
![]()













Leave a Reply