Advertisement

युवा लायंस फ़ोर्स द्वारा एक रुपया में सुविधायुक्त बोल-बम जत्था चिरकाधाम रवाना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी युवा लायंस फ़ोर्स द्वारा पिछले 14 सालों से सभी सुविधाओं के साथ दूर दरार के जरूरत मंद शिवभक्तों को मात्र एक रुपया की मामूली शुल्क लेकर बाबा गौरीनाथ धाम का दर्शन कराया गया। जिसमें लगभग 2250 कांवर यात्री शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत युवा लायंस फ़ोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष देव शर्मा के माता पिता सुखेन्द्र नाथ शर्मा और यमुना देवी ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर झंडा दिखाकर शिव भक्तों को चास के बोदरो गांव से दामोदर ब्रिज के लिए विशाल जत्थे के रूप में रवाना किया। शिवभक्तों के लिए दर्जनों वाहन, कई तरह के डीजे सिस्टम, चास का प्रसिद्ध महाराजा बैंड, बंगाल का हैरतअंगेज करने वाले कलाकार, चिकत्सा सुविधा के लिए कई एम्बुलेंस आदि के साथ हजारों शिवभक्त झुमते- नाचते, बोल बम और हर हर महादेव का जयघोष करते तलगड़िया मार्ग से बोदरो, बांधडीह, जामगोरिया, तलगड़िया मोड़ होते दामोदर नदी से कांवर में जल भरकर चिड़का स्थित बाबा गौरीनाथ पर जलार्पण कराया गया।

बताया जाता है कि इस दौरान प्रत्येक किलोमीटर में युवा लायंस फोर्स के सेवादल द्वारा सभी सुविधा युक्त वाहन सेवा शिविर की व्यवस्था की गई थी, जिसमें फल, चाय, मिठाई, जूस, पानी, दवा आदि जरूरत की सभी सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। कांवर यात्रा के दौरान जो भक्त किसी कारणवश नहीं चल पा रहे थे, उन्हें वाहन से बाबा का दर्शन कराया गया। सभी शिव भक्तों को चिरकाधाम पूजा के बाद वाहन से वापस लाने का भी काम युवा लायंस फ़ोर्स द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित देव शर्मा ने सभी शिव भक्तों के उज्जवल भविष्य और ख़ुशहाली की प्रार्थना की गयी।

विशेष यह कि, इस बार लगभग 300 महिला बम के आने पर माताओ और बहनों के प्रति शर्मा ने आभार व्यक्त किया। साथ हीं कहा कि उनका संगठन हमेशा ग्रामीण क्षेत्र के रहिवासियों की सेवा में था, हैं और हमेशा रहेगा। ग्रामीणों की खोई हुई स्वाभिमान पुनः बोकारो में दिलाना हमारा पहला लक्ष्य है। मौके पर युवा लायंस फोर्स के दर्जनो कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *