Advertisement

टीवी क्विज शो में दिखेंगी बोकारो की गृहिणी रमनीत कौर

ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा दी शुभकामनायें
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। आओ बनिए गुरसिख प्यारा टीवी क्विज शो, जो हर रविवार सुबह 10:30 बजे चढ़दी कला टाइम टीवी पर प्रसारित होने वाला शो है। जिसमें मुख्य रूप से सिख इतिहास, सिखों की उपलब्धियों, गुरबाणी की जानकारी देने वाला विश्व प्रसिद्ध क्विज शो है।

आगामी 4 जुलाई को बेदी मार्केट बोकारो (Bedi market bokaro) के होटल करतार के संचालक सरदार सिमरनजीत सिंह बेदी की गृहिणी पत्नी रमनीत कौर इस प्रोग्राम में प्रश्नों के उत्तर देती नजर आएंगी। उक्त जानकारी बोकारो के ब्लड मैन के नाम से चर्चित हरबंस सिंह सलूजा ने 2 जुलाई को दी।

ब्लड मैन सलूजा ने कहा कि गुरमत ज्ञान सेवा सोसायटी रांची द्वारा ज़ूम मीटिंग के जरिए करवाए गए सिलेक्शन क्वीज टेस्ट को क्वालीफाई कर रमनीत कौर इस बड़े स्टेज तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि इस सोसाइटी ने झारखंड के रांची, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़, झुमरीतिलैया, बोकारो, पश्चिम बंगाल राज्य के विभिन्न शहरों, जिलों से भी प्रतिभागियों का चयन कर उनको टीवी पर आने का मौका दिया है।

सलूजा के अनुसार गुरमत ज्ञान सेवा सोसायटी और आओ बनिए गुरसिख प्यारा की सिलेक्शन टेस्ट को-आर्डिनेटर (प्रतिभागी चयन संयोजक) चरणजीत कौर ने यह जानकारी देते हुए अनुरोध किया है कि इस 4 जुलाई को सुबह 10:30 बजे इस प्रोग्राम को जरूर देखें और रमनीत कौर का हौसला बढ़ाएं। साथ हीं अपने गुरमत ज्ञान को बढ़ाएं।

ब्लडमैन हरबंस सिंह सलूजा सहित दर्जनों गणमान्यों ने रमनीत कौर को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *