Advertisement

बोकारो थर्मल पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो आरोपियों को भेजा जेल

आरोपियों के पास से चोरी का एक बाइक बरामद

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में दो युवको को गिरफ्तार कर 25 फरवरी को तेनुघाट जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने चोरी का एक स्पलेंडर बाइक JH09AY -7793 भी बरामद किया है। बाइक चोरी का आरोपी रौशन भारती एवम पवन कुमार दास बताया जा रहा है।

बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सैलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना के हद में कथारा मोड़ स्थित जयसवाल मार्किट के समीप से रोशन भारती नामक युवक को बीते 24 फरवरी की दोपहर गिरफ्तार किया गया था। इसके पास से चोरी का उक्त स्पलेंडर बाइक भी जप्त किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार रौशन भारती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना में शामिल अपने एक और साथी पवन दास का नाम बताया।

जिसके बाद आरोपी पवन दास को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनो आरोपी बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार के रहने वाले है। ज्ञात हो कि, बीते 24 फरवरी को आरोपी रौशन भारती कथारा मोड़ में खड़ी एक स्पलेंडर बाइक की चोरी कर रहा था। इसी बीच बाइक मालिक चांपी निवासी राजेश घासी की नजर उस पर पड़ गई। वह हो हल्ला करने लगा, जिससे आरोपी को आसपास के रहिवासियों ने पकड़ लिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले गयी।

थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनो आरोपियों को 25 फरवरी को तेनुघाट न्यायालय ले जाया गया, परंतु गिरफ्तार एक आरोपी पवन दास को न्यायालय ने यह कहते हुए फिलहाल छोड़ दिया कि किसी अपराधी के सिर्फ बयान पर किसी को जेल नही भेजा जा सकता है। न्यायालय द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश पुलिस को दिया गया। बता दे कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में इनदिनों बाइक चोर सक्रिय हो गए है जिससे बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *