बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने छापेमारी कर लगभग एक दशक से फरार वारंटी बाग सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी के खिलाफ अवैध कोयला चोरी करने से संबंधित मामला (बोकारो थर्मल थाना में कांड संख्या 101/14, जीआर नंबर-978/14 के तहत स्थाई वारंट निर्गत था।
बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंटू कुमार यादव ने 17 मई को बताया कि गिरफ्तार वारंटी बाग सिंह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर टीसी कॉलोनी का रहने वाला है जो लगभग दस वर्षों से फरार था। बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया है।
![]()













Leave a Reply