प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) प्रशासनिक कालीचरण शर्मा का तबादला डीवीसी मुख्यालय कोलकाता कर दिया गया है। उक्त जानकारी डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने एक जनवरी को दी।
वरीय महाप्रबंधक अरजरिया ने बताया कि डीजीएम शर्मा के स्थान पर फ्रांसिस हेंब्रम को बोकारो थर्मल का नया उप महाप्रबंधक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के वरीय अधिकारियों के निर्णय पर यह तबादला तथा पदस्थापना किया गया है।
![]()













Leave a Reply