Advertisement

पूरे देश में पुरानी पेंशन लागू करने को दिल्ली में आयोजित रैली में बोकारो टीम शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पुरानी पेंशन को पूरे देश में लागू करने के संबंध में रामलीला मैदान नई दिल्ली में 1अक्टूबर को रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे देश में विभिन्न भागों में कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। सबका एक नारा रहा एनपीएस वापस जाओ। ओपीएस फिर से लाओ।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बोकारो के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
ज्ञात हो कि, झारखंड देश का चौथा राज्य है, जहाँ पुरानी पेंशन को एक एग्रीमेंट के तहत लागू तो किया गया है। किंतु कर्मचारियों की मेहनत की कमाई अभी भी एनएसडीएल अर्थात केंद्र के पास जमा है। उसी की वापसी के लिए विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने अपना प्रतिनिधिमंडल रामलीला मैदान की रैली में भेजा है।

बोकारो से झारोटेफ के जिला सह संयोजक मनीष कुमार जयसवाल की अगुआई में बोकारो के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें जिला संरक्षक शिव कुमार गोस्वामी के साथ रूपेश कुमार गुप्ता, राकेश रोशन, सुंदर लाल घाँसी, कामदेव विश्वकर्मा, तुहीन मंडल, रहबर सफी, सोहन प्रसाद झा, जितेंद्र जयसवाल, उमेश मेहता, महादेव चौधरी, मदन नायक आदि कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नमो एप्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने सभा को संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *