सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक दुबे ग्रुप) के उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
अपने स्तीफे की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि पारिवारिक परिस्थितियों और घरेलू जिम्मेदारियों के कारण वे यूनियन कार्यों के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में पद पर बने रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन न कर पाने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने यूनियन अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र सौंप दिया।
सिंह ने कहा कि वे पिछले 40 वर्षों से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कर्मियों की सेवा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने लंबे कार्यकाल में उन्हें मजदूरों की बेहतर सेवा और उनके अधिकारों के लिए काम करने का सौभाग्य मिला, जिसके लिए वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने कर्मियों और यूनियन सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों की एकजुटता और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति रही। उन्होंने आगे भी संगठन की मजबूती और श्रमिक हितों के लिए हर संभव योगदान देने की बात कही।
![]()













Leave a Reply