Advertisement

बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने नए सीजीएम चंद्रभूषण कुमार को दी बधाई

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) की ओर से उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित सेल के नवपदस्थापित मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार को बधाई दी गई।

इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने 28 अक्टूबर को सीजीएम से भेंट कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके सेवा कार्यकाल में सेल के विकास की उम्मीद जताई। इस अवसर पर उपस्थित ईंटक नेताओं ने कहा कि सीजीएम चंद्रभूषण कुमार एक अनुभवी और कर्मठ अधिकारी हैं। इनके नेतृत्व में गुवा सेल नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मजदूरों के हितों की रक्षा और औद्योगिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सीजीएम सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

मौके पर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी दिलबाग सिंह, मुकुंद बोसा, जयसिंह नायक, विश्वजीत तांती, कमलजीत सिंह, मंगलु साहू, गुरुचरण, देवेंद्र पंडा, शेषनाथ, राजा, विकास, हरिश, करण सिंह सहित कई सदस्यगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और एकजुटता के संदेश के साथ किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *