Advertisement

बोकारो एसपी ने किया कसमार थाना का औचक निरीक्षण

दिया गया जनता से मधुर संबंध बनाने व् अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के नये पुलिस अधीक्षक हरबिंदर सिंह द्वारा 30 मई को कसमार थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसपी ने उपस्थित पुलिस कर्मियों से जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अवैध धंधों पर सख्त रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी कदम उठाने का भी निर्देश दिया। ज्ञात हो कि, एसपी द्वारा निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस सेवा को बेहतर बनाना और स्थानीय स्तर पर शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *