बोकारो में सेक्टर बारह मोड़ का नाम खुदीराम बोस चौक करे प्रबंधन-कुमार अमित
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बलिदान दिवस के अवसर पर 11 अगस्त को बोकारो के सेक्टर बारह मोड़ स्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस के प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया गया।
जानकारी के अनुसार भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित के नेतृत्व में युवाओं और दुन्दीबाग के दुकानदारों ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस के बलिदान दिवस के दिन पुष्पांजलि कर नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता कुमार अमित ने कहा कि शहीद खुदीराम बोस युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने मात्र 18 वर्ष की अल्पायु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। बोकारो सिटी प्रबंधन को उनके शहादत को सम्मान देते हुए सेक्टर बारह मोड़ का नाम अमर शहीद खुदीराम बोस चौक सेक्टर 12 मोड़ करना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा नेता अमित ने इस आशय का प्रस्ताव एवं प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की माँग को लेकर शीघ्र बीएसएल प्रबंधन से मिलने की भी बात कही। मौके पर लालबाबू, जीतेन्द्र कुमार, विशाल गौतम, केबी रजक, अनीष कुमार, राकेश राम, दीपक कुमार , तुफान चौरसीया, उत्तम महतो, तुलसी रजवार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply