Advertisement

झारखंड का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है बोकारो-रणजीत गिरि

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। वर्ष 1991 को आज ही के दिन 1 अप्रैल को तत्कालीन बिहार में बोकारो जिला अस्तित्व में आया था, जो आज झारखंड का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। इस ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए हम सब मिलकर बोकारो के विकास, समृद्धि और एकता के लिए संकल्प लें।

उक्त बाते बोकारो के सेक्टर बारह स्थित अपने आवासीय कार्यालय में अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कही। उन्होंने जिलावासियों को जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 2 अप्रैल से अब बोकारो कोर्ट में मॉर्निंग सिटिंग के बदले दैनिक (10.30 से 4:30 बजे) तक अदालत चलेगी।

कहा कि बोकारो समेत राज्य के सभी सिविल कोर्ट में अब मॉर्निंग सिटिंग नहीं होगी। कोर्ट की कार्यवाही अब पूर्व की भांति सुबह 10.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने सिविल कोर्ट रूल-2 के तहत इसकी जगह सुबह 10.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कोर्ट की कार्यवाही करने का निर्णय लिया है।

ज्ञात हो कि सदियों से ये परंपरा रही है कि झारखंड के सभी न्यायालयों में पहले अप्रैल से 30 जून तक सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मॉर्निंग सिटिंग की जाती थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया। यह नया नियम बोकारो में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। इस वर्ष से सिविल कोर्ट में गर्मी छुट्टी भी आगामी 25 मई से 6 जून तक होगा। इस दौरान कोर्ट ग्रीष्मावकाश के लिए बंद रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *