Advertisement

बोकारो पुलिस द्वारा वाहन चोरी कांड का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चिरा चास थाना की पुलिस टीम ने वाहन चोरी मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अपराधियों की पहचान बिहार के जमुई रहिवासी 21 वर्षीय नितीश कुमार और 26 वर्षीय प्रवेश मांझी के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी की गई मारूति स्विफ्ट क्रमांक-JH02U/9899, एक स्कॉर्पियो क्रमांक-BR21P/4161 और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने 26 सितंबर को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि आरोपी चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल बिहार में अवैध शराब की तस्करी के लिए करते थे। बताया कि बीते 26 सितंबर को तलगडिया मोड़ रहिवासी बिट्टू कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ओएलएक्स के माध्यम से गाड़ी खरीद-बिक्री के नाम पर दो युवकों ने उसे बुलाकर उसकी मारुति स्विफ्ट गाड़ी लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने गिरिडीह जिला के हद पीरटांड़ और डुमरी क्षेत्र से दोनों आरोपियों को वाहन सहित दबोच लिया गया। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *