Advertisement

बोकारो पुलिस ने दर्जनों चोरी के बाइक के साथ तीन आरोपियों को दबोचा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाये गये विशेष अभियान में दर्जनों चोरी का बाइक के साथ तीन बाइक चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जबकि एक अन्य चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उक्त चोर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
उक्त जानकारी देते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरबिंदर सिंह ने 31 अगस्त को जिला के हद में कथारा ओपी परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बीते 30 अगस्त की संध्या जांच के दौरान बाइक लेकर भाग रहे एक चोर को कथारा ओपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया, जिसकी सूचना के बाद उनके निर्देश पर एसडीपीओ बेरमो वशिष्ट नारायण सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पकड़े गये बाइक चोर से कड़ाई से पूछताछ की गयी।

पूछताछ के क्रम में चोरो द्वारा बाइक चोरी करने, उसे छिपाकर रखने तथा उसे कम कीमत पर खुद को फाइनेंस कंपनी का आदमी बताकर बेच दिए जाने की बात स्वीकार की गयी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गोमिया थाना क्षेत्र के तेनुघाट मार्ग पर बेड़ाटांड़ दामोदर नदी किनारे झाड़ी में छीपाकर रखे गये कुल बारह बाइक बरामद किया गया। एसपी के अनुसार पुलिस द्वारा इस दौरान चार आरोपियों से पूछताछ की गयी जिसमें एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कथारा ओपी (गोमिया थाना) में कांड क्रमांक-75/25. धारा 303(2), 317(2), 317(5) तथा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी तेनुघाट ओपी (गोमिया थाना) क्षेत्र के साड़म के चटनीयाबागी रहिवासी नूर मोहम्मद के 24 वर्षीय पुत्र अमन अली, साड़म भाटटोला रहिवासी मो. यूनुस राय के 29 वर्षीय पुत्र मो. इन्ताफ उर्फ फुचन राय तथा भाटटोला रहिवासी अलाउद्दीन राय के 22 वर्षीय पुत्र मो. कलाम राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि फरार आरोपी भाटटोला रहिवासी कलाम राय के पुत्र आशिक राय उर्फ बड़ो बाबू की तलाश की जा रही हैं।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि आरोपियों में सभी पुर्व के कांडो में वांछित हैं। जिसमें अमन अली के विरुद्ध 10 अक्टूबर 2023 को झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना में कांड क्रमांक-287/23 भादवि की धारा-379,, 411, 414, सदर थाना रांची में 28 सितंबर 2023 को कांड क्रमांक-427/23 भादवि की धारा-379,411,467,468 तथा 34 दर्ज हैं।

इसी प्रकार आरोपी मो. इन्ताफ उर्फ फुचन राय के विरुद्ध 17 सितंबर 2022 को गोमिया थाना में कांड क्रमांक-110/22 भादवि की धारा-467,468,471 तथा 34 वहीं आरोपी मो. कलाम राय के विरुद्ध 17 सितंबर 2022 को गोमिया थाना में कांड क्रमांक-110/22, भादवि की धारा-467,468,471 तथा 34, एक जून 2024 को महुआटांड़ थाना में कांड क्रमांक-26/24 भादवि की धारा-379,412, 31 जनवरी 2024 को गोमिया थाना कांड क्रमांक-4/24 भादवि की धारा-323,341,498(ए), 379,354/34 तथा 26 जून 2021 को गोमिया थाना कांड क्रमांक-341,323,325,379/34 दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त अभियान में पुलिस निरीक्षक सह बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, कथारा ओपी प्रभारी, ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार चौरसिया, सहायक अवर निरीक्षक कृष्णा नंद पाठक, सअनि गुप्तेश्वर पांडेय, पुलिस चालक सुनील कुमार, सशस्त्र बल के जवान सचिन कुमार तथा मो. अमीरूजमा शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *