एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र के बिरनी गांव में बीते 17-18 अगस्त की रात 8 से 10 हथियारबंद अपराधियों ने रहिवासी धनेश्वर साहू के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
इस मामले का उदभेदन बोकारो एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने कर दिया है। मामले में धनबाद के रहने वाले पांच अपराधियों के साथ स्थानीय एक सोना-चांदी दुकान संचालक समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, एक कार्बाइन टाइप का देसी कट्टा, 10 ग्राम गला हुआ सोना व् 470 ग्राम चांदी के साथ एक स्कॉर्पियो के साथ सलाखों के पीछे भेज दिया है। एसपी के अनुसार डकैतों से सोना चांदी खरीदने वाले नावाडीह के एक सोनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बोकारो पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने 27 अगस्त को प्रेस वार्ता कर बताया कि उक्त डकैत गिरोह का मास्टरमाइंड धनबाद के भूली का रहने वाला विक्रम कुमार है, जो अपने सहयोगी धर्मेंद्र राय, रवि कुमार महतो, हाशिम शेख, किसान पंडित सहित अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर नावाडीह रहिवासी धनेश्वर के घर में हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि इन डकैतों से मुकेश सोनार द्वारा जेवर की खरीदारी की जाती थी।
एसपी सिंह ने बताया कि इस गिरोह द्वारा धनबाद के ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में बीते माह 25 जुलाई और नावाडीह थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में डकैती की घटना को अंजाम दिया था, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया था। एसपी ने बताया कि यह गिरोह पूरी तरह से प्रोफेशनल है और डकैती की घटना को ही अंजाम देने का काम करते हैं। गिरोह के अन्य सदस्य जो अभी फरार है उनके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
एसपी सिंह ने बताया कि डकैत गिरोह का सरगना विक्रम कुमार के खिलाफ धनबाद जिला के हद में कतरास और तेतुलमारी थाना क्षेत्र में पूर्व में तीन मामला दर्ज है। वही एक अन्य सदस्य हसीन शेख के ऊपर बोकारो जिला के हद में नावाडीह और चंदनकियारी थाने में मामला दर्ज है।
![]()













Leave a Reply