Advertisement

गुप्त सूचना पर बोकारो पुलिस की कार्रवाई में 418 पेटी विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पुलिस अधीक्षक बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने छापामारकर बड़े पैमाने पर शराब बरामद किया है।

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के अनुसार जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ फोरलेन चौक के समीप शुगर एंड स्पाइस होटल के समीप पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, नकद राशि एवं कई वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार बीते 2 फरवरी को सूचना मिली थी कि बालीडीह की ओर से एक ट्रक में अवैध शराब लोड कर उसे गली में खड़ा कर छोटे वाहनों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक जरीडीह अंचल शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 418 कार्टून (लगभग 4,000 लीटर) अवैध विदेशी शराब, 15 पेटी एएनपी प्रीमियम व्हिस्की, ₹8 लाख नकद, एक पिकअप वाहन क्रमांक JH01EZ/2272, एक हाइवा ट्रक क्रमांक JH09AY/3875, एक ट्रक क्रमांक JH09T/3898 एवं एक छोटा हाथी टेंपो क्रमांक JH09AW/7836) जब्त किया गया।

इस मामले में पुलिस ने चालक विनोद गोस्वामी, लोडिंग/अनलोडिंग सहयोगी फुलेश्वर मरांडी तथा शराब सप्लाई से जुड़ा लाइनमैन दीपक कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ 3 फरवरी को जरीडीह थाना में कांड क्रमांक 13/26 भारतीय न्याय संहिता एवं झारखंड उत्पाद शुल्क (संशोधन) अधिनियम 2015 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी विनोद गोस्वामी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी उत्पाद अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य कारोबारियों की पहचान हेतु छानबीन जारी है।

छापामारी दल में जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी 4विपिन चन्द्र महतो, पुलिस अवर निरीक्षक निर्मल कुमार सिंह, पुअनि दयाशंकर दास, पुअनि संजय कुमार, पुअनि विकास कुमार विश्वकर्मा, तकनीकी शाखा के पुअनि विक्रम कुमार, आरक्षी कर्मेश महतो, भागीरथ महतो, मोनीन अंसारी, जरीडीह थाना के आरक्षी
अनिल मुर्मू, परमानन्द महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *