एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनता मजदूर सभा के अध्यक्ष साधु शरण गोप ने 22 मई को एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को वोट अपील के लिए सीई जेड, स्टील गेट, सेक्टर 9 गेट पर पर्चा वितरण किया। गोप ने सेक्टर 5 खटाल में बैठक किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बोकारो लौह नगरी है। इस्पात उत्पादन से प्रसिद्धि तो है, वहीं बोकारो मजदूर, ठेका मजदुर, विस्थापित , नगरवासी विकराल समस्या का सामना कर रहे है। इसके लिए हमने बड़ी बड़ी लड़ाइयां लड़ी है। लेकिन सांसदों से सहायता नहीं मिल पाने के कारण संघर्षों ने दम तोड़ दिया है। उस लड़ाई को पुन: मजबूती से लड़ने के लिए ढुल्लू महतो को समर्थन दिया है।
गोप ने कहा कि मेरे द्वारा किए गए संघर्ष को आगे विस्तार देने हेतु सिर्फ सांसद नहीं, निर्भीक और अनुभवी सांसद चाहिए। कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र से जितने भी उम्मीदवार हैं, उसमे उपयुक्त ढुल्लू महतो हैं। इसलिए सभी को मिलकर ढुल्लू महतो को सांसद बनाने की जरूरत है।
मौके पर उमेश प्रसाद सिंह, उमेश प्रसाद, शिव ध्यान यादव, लक्ष्मण यादव, शशि कांत सिंह, गिरिजा शंकर यादव, धनंजय यादव, शिवजी सिंह, राम अयोध्या यादव, मिथलेश यादव, आजाद प्रताप, धर्मेंद्र यादव, कृष्णा, मनोज, कुंदन के अलावे अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply