रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आभूषणों की शुद्धता, विश्वास और परंपरा की पहचान बोकारो की स्वर्णालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज़ द्वारा महिलाओं के परिधान हेतु स्थापित स्वर्णालिका साड़ीज़ का उद्घाटन 23 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ किया गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो विधायक श्वेता सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डीपीएस के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार तथा झारखंड के प्रसिद्ध यूट्यूबर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनोज डे एवं ज्योतिश्री डे शामिल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।
द लेगसी ऑफ गोल्ड इज रेडी टू एम्ब्रेस ग्रेस की भावना के साथ स्वर्णालिका ने अपनी स्वर्णिम विरासत को फैशन की दुनिया से जोड़ते हुए एक नए अध्याय की शुरुआत की है। स्वर्णालिका साड़ीज़ एक एक्सक्लूसिव वीमेंस अटायर शोरूम है, जहां साड़ियाँ, ब्राइडल लहंगे, गाउन, सूट सहित संपूर्ण महिला परिधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
वर्ष 1990 से बोकारो के ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतर रहा स्वर्णालिका अब परिधान क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाने को तत्पर है। इस अवसर पर दुकान संचालक संजय रस्तोगी एवं रस्तोगी परिवार ने सभी अतिथियों व नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]()













Leave a Reply