Advertisement

मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर आज बोकारो जिला के स्कूल रहेंगे बंद

जिले के सभी प्रारंभिक एवं मध्य कोटि के विद्यालयों के लिए प्रभावी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी अलर्ट एवं संभावित अत्यधिक वर्षा को ध्यान में रखते हुए बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने छात्रहित में यह निर्णय लिया है कि जिले के सभी प्रारंभिक एवं मध्य कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी, अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त विद्यालय 19 जून को बंद रहेंगे।

यह आदेश विभाग से प्राप्त निर्देश एवं अचानक मौसम में आए बदलाव और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। इसे सुनिश्चित करने को लेकर बोकारो के डीएसई, सभी क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को 19 जून को विद्यालय बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *