Advertisement

बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ को आधिकारिक मान्यता, अध्यक्ष सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ को वार्षिक बैठक में जिला ओलंपिक संघ द्वारा आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है, जो जिले में खेलों के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह को बोकारो जिला ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक में संघ के सचिव गोपाल ठाकुर द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान खेल जगत में उनके योगदान, नेतृत्व और समर्पण को देखते हुए दिया गया।

इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सतेन्द्र नारायण सिंह ने बोकारो जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बिपिन कुमार, सचिव गोपाल ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार सोनू, इंटरनेशनल कबड्डी संघ के तेज नारायण प्रताप माधव का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस

को बोकारो में बास्केटबॉल को नई दिशा देने वाला कदम बताया।

 

इसके साथ ही सतेन्द्र ने झारखंड बास्केट बॉल संघ के अध्यक्ष हरभजन सिंह और सचिव जे.पी. सिंह के प्रति भी साधुवाद व्यक्त किया और कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही यह मुकाम संभव हो पाया है। सिंह ने कहा कि इस मान्यता से बोकारो में बास्केटबॉल एक नई क्रांति की ओर बढ़ेगा और जिले के स्कूली बच्चों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मंच पर आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा खेल के माध्यम से आत्मविश्वास और अनुशासन सीखे और बोकारो का नाम देशभर में रोशन करे। यह मान्यता न केवल बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे बोकारो जिले के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *