फर्जी प्रोफाइल फोटो, व्हाट्सएप नंबर से ठगी की हो रही कोशिश
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला प्रशासन के संज्ञान में साइबर ठगों द्वारा जिला उपायुक्त अजय नाथ झा का प्रोफाइल फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप नंबर (+8562093158018) बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
बताया जाता है कि उपरोक्त मोबाईल नंबर से आम नागरिकों व् अधिकारियों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। यह कृत्य साइबर अपराध है। उक्त नंबर से बोकारो जिला उपायुक्त का कोई संबंध नहीं है।
जिला प्रशासन के अनुसार उक्त नंबर का उपायुक्त अजय नाथ झा से कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह फर्जी और आमजन को भ्रमित करने का प्रयास है। बोकारो जिला प्रशासन के अनुसार आमजन उपरोक्त 8562093158018 फर्जी नंबर से प्राप्त किसी भी संदेश या कॉल पर भरोसा नहीं करें। किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। आर्थिक लेन-देन बिल्कुल न करें। यदि किसी को उक्त नंबर से संदेश प्राप्त हो तो तुरंत इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में दर्ज कराएं।
जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह साइबर ठगों से सतर्क रहें और केवल अधिकृत एवं आधिकारिक माध्यमों से ही उपायुक्त कार्यालय से संपर्क करें। उपायुक्त बोकारो का आधिकारिक मोबाईल संपर्क क्रमांक 9470526005 है।
![]()













Leave a Reply