रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निजी काम से 3 फरवरी को बोकारो पहुंचे। बोकारो पहुंचने पर जिला उपायुक्त (डीसी) ने मुख्यमंत्री का फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
बोकारो दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीसी से जिले मे विकास योजना के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने मुख्यमंत्री माइंया सम्मान योजना के बारे भी जानकारी लिया। मुख्यमंत्री ने डीसी को निर्देश देते हुए अवैध धंधा पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में मईया योजना में गलत रूप से भुगतान लेने वालों का भंडाफोड़ करने पर बोकारो डीसी की प्रशंसा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे।
32 total views, 32 views today