Advertisement

शिक्षक की भूमिका में दिखी बोकारो डीसी, छात्रों को पढ़ाया

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव निरीक्षण को लेकर 3 अप्रैल को जिला के हद में गोमियां प्रखंड के कुर्कनालो पहुंची। इस दौरान डीसी उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुर्कनालो का निरिक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूज्य प्रकाश, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संदीप कुमार, अपर नगर आयुक्त सौरव भुवानिया, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी आदि पदाधिकारी थे।

जानकारी के अनुसार डीसी अचानक उक्त विद्यालय के आइटीसी क्लास में पहुंची। जहां रैक पर विद्यालय लाइब्रेरी की पुस्तकें रखी दिखी। उन्होंने क्रम वार पुस्तकों को देखा। कक्षा में उपस्थित छात्राओं से पुस्तकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डीसी समेत सभी पदाधिकारियों ने छात्राओं से विद्यालय में रखी पुस्तकों का अध्ययन करने को कहा।

इस दौरान डीसी ने एक कहानी की पुस्तक उठाई और एक छात्रा को दादाजी और शुतुरमुर्ग की लड़ाई… कहानी पढ़ने को कहा। उन्होंने छात्राओं को शब्दों के सही उच्चारण की जानकारी दी। मौके पर उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी छात्राओं को कुछ टिप्स दिए।

उन्हें विद्यालय से पुस्तक नियमित लेकर पढ़ने और पुनः जमा करने तथा दूसरा पुस्तक पुनः लेने की बात कही। अचानक पदाधिकारियों द्वारा उनका कक्षा लेने को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *