Advertisement

बोकारो डीसी ने की बेरमो नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, की बकरीद शांतिपूर्ण मनाने की अपील

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा 7 जून को बेरमो प्रखंड कार्यालय में निर्मित मिनी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। यहां ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण कक्ष बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार डीसी झा बेरमो पहुंच कर विधि व्यवस्था से अवगत हुए एवं सभी को मिलजुल कर बकरीद पर्व मनाने को कहा।साथ ही प्रशासन को मुस्तैद रहने व निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी से अब तक की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी को अलर्ट रहने और अपना प्रतिनियुक्ति स्थल नहीं छोड़ने, किसी भी तरह की कोई छोटी सी सूचना/शिकायत को भी गंभीरता से लेने को कहा।

इस अवसर पर बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ सहित बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी व् अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *