Advertisement

बोकारो डीसी व् एसपी ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, दी नववर्ष की बधाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने 4 जनवरी को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर डीसी एवं एसपी ने मुख्यमंत्री को समस्त बोकारो जिलावासियों की ओर से नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को नूतन वर्ष की मंगलकामनाएं प्रेषित की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *