रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 28 दिसंबर को जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर चेंबर के संरक्षक संजय बैद्य और प्रदीप सिंह ने कहा कि इस वर्ष ठंड अत्यधिक बढ़ गई है, जिससे गरीब और असहाय परिवारों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि ठंड से प्रभावित निर्धन परिवारों, विशेषकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले रहिवासियों के लिए अलाव सहित आवश्यक राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
चेंबर के महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि बोकारो चेंबर सामाजिक दायित्वों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है। आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरण एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि कंबल समाजसेवी बांके सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए। उन्होंने क्षेत्र के उद्यमियों से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। कंबल वितरण कार्यक्रम में विनय सिंह, अनूप भालोटिया, रवि सिंह, अक्षर शंकर, समर्थ, कुंज, पंकज, संजय कुमार, कुमार अमरदीप, संतोष सिंह, अंकित चोपड़ा, राजीव कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply