प्रहरी संवाददाता गोमियां (बोकारो)। रोजगार की तलाश में गये बालनगिरि स्टेशन से लापता हुए युवक का शव बरामद, इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है। गोमियां प्रखंड के महुआटांड़ निवासी 37 वर्षीय अरुण केवट बेरोजगारी से परेशान हो कर रोजगार की तलाश में 5 मई को अपने दो दोस्तों के साथ विशाखापट्टनम गया था।
इसके बाद नंदवा केवट एवं सुभाष केवट के साथ 8 जून को अपने घर महुआटांड़ लौट रहा था। इस दरमियान बालन गिरी स्टेशन से अरुण केवट लापता हो गया। लापता होने की सूचना उसके दोनों दोस्तों ने उसके परिजनों को दी।
इस सूचना से परिजन चिंतित हो कर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि फूलचंद केवट को सारी बात बताई। केवट ने जिला प्रशासन (District Administration) से खोजबीन का आग्रह किया। जिला प्रशासन ने जब खोजबीन शुरू की तो उसका शव मिला। मुखिया प्रतिनिधि के पहल पर बोकारो श्रम अधीक्षक की ओर से सहायता राशि के रूप में पचास हजार रूपये का चेक दिया गया।
इस घटना से मृतक के बच्चे एवं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा है। वही स्थानीय मुखिया बुधनी देवी ने मृतक के परिजनों को ढांढस बांधते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
167 total views, 1 views today