गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को प्रतिबद्ध वैशाली जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय हाजीपुर के पुरानी पुल घाट पर नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
जानकारी के अनुसार नौका दौड़ प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक नाविकों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी ने पुरस्कृत भी किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विक्की कुमार को ₹5100, द्वितीय स्थान पाने वाले वीरेन्द्र सहनी को ₹4100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सत्येन्द्र सहनी को ₹3100 देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं पुरस्कार पाने के बाद नाविकों में काफी खुशी देखी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने उपस्थित आम मतदाताओं से आगामी 6 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग करने, अपने परिवार एवं आसपास के पड़ोसियों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सिंह के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय हाजीपुर में ट्राई साईकिल रैली निकाली गई। वैशाली जिला में बैट्री चालित ट्राई साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला के लगभग 80 दिव्यांगजनों द्वारा समाहरणालय परिसर से हाजीपुर रेलवे स्टेशन एवं पुरानी गंडक पुल तक पुरे हाजीपुर शहर में रैली निकालकर सभी को आगामी 6 नवंबर को होने वाले बिहार विधान सभा आम निर्वाचन में अपना मतदान के अधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील किया गया। रैली के उपरान्त सभी दिव्यांगजनों के द्वारा मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ ली गयी।
![]()













Leave a Reply