Advertisement

एसडीओसीएम प्रबंधन के साथ भामसं का 41 सूत्री एजेन्डा वार्ता संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजना के परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद के साथ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल सीकेएस सदस्यों के साथ परिचयात्मक तथा 41 सूत्री एजेन्डा वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद द्वारा बैठक की अध्यक्षता तथा संचालन कार्मिक पदाधिकारी तौकीर आलम द्वारा किया गया। वही यूनियन की ओर से एसडीओसीएम कल्याणी परियोजना के अध्यक्ष बीरेन्द्र गुप्ता, राजेश पासवान के अलावा बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सालाहकर संचालन समिति सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप तथा क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह उपस्थित थे।

उक्त मौके पर पीओ ने बैठक की शुरूआत में सीसीएल के संयुक्त सालाहकर संचालन समिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा का स्वागत करते हुए किया। पीओ ने श्रमिक प्रतिनिधियों को कहा कि प्रबंधन व ट्रेड यूनियन एक दूसरे के पूरक होते है। संगठन व प्रबंधन के सामन्जस्य से कोल इंडिया आज देश मे कोयला उत्पादन कर ऊर्जा श्रोत में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

वही सीसीएल के संयुक्त सलाहकार संचालन सदस्य मिश्रा ने कहा कि आज की परिचयात्मक तथा एजेन्डा वार्ता बैठक में कामगरों के विभिन्न ज्वलन्त समस्याओं पर संगठन की ओर से प्रबंधन को ध्यानाकर्षित कर अवगत कराया गया है।

जैसे प्रबंधन द्वारा लगातार रविवारीय ड्यूटी में कोल कर्मियों की कटौती कर रही है, शुद्ध पेयजल, कामगरों के आवास मरम्मत, सैप से कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों में अनिमितताओं आदि ज्वलंत समस्याओं से संगठन ने प्रबंधन को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि वार्ता में प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।

मौके पर प्रबंधन की ओर से वित्त विभाग से संजय सिंह, असैनिक विभाग से राजन चौधरी, विधुत एवं यांत्रिक विभाग से अखिल उज्ज्वल, संगठन की ओर शाहनवाज खान, भुनेश्वर यादव, लखन बाउरी, पी.सी.मंडल, जमुना नोनिया, भोला राम, मिथलेश चौहान, कुन्दा सिंह, गनपत, कोमल, विपिन मंडल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *