Advertisement

क्षेत्रीय कार्यालय की बैठक में शामिल हुए भामसं प्रदेश अध्यक्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की एक बैठक 3 मार्च को बोकारो जिला के हद में यूनियन के कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय खान मजदूर संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एस एन सिंह शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भामसं प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है। संगठन यदि चाह ले तो सत्ता को भी झुका सकती है, इसलिए आज के समय में संगठन को बनाए रखना अति आवश्यक है।

उन्होंने यूनियन का सदस्य संख्या बढ़ाने पर बल दिया। मौके पर संगठन मंत्री बृजेश कुमार सिंह, बोकारो जिला मंत्री संत सिंह, सीसीएल सीकेएस अध्यक्ष दिलीप कुमार, संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य आर इग्नेश आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा यदुनाथ गोप, देवनारायण यादव, राजू रविदास, राजू स्वामी, अमरनाथ साहा, बुधन प्रजापति, कृष्णा बहादुर, महेंद्र विश्वकर्मा, विनय पाठक, बीएंडके सचिव, अध्यक्ष राम निहोरा सिंह, दिलीप मारिक, सीता राम, धनंजय पासवान, राजीव कुमार पांडेय सहित दर्जनों यूनियन कार्यकर्तागण उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता सीसीएल सीकेएस कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव राजकुमार मंडल ने की।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *