Advertisement

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीएमएस ने महिला कामगारों को किया सम्मानित

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)।अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 11 मार्च को डीवीसी बोकारो थर्मल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध डीवीसी मजदूर संघ बोकारो थर्मल शाखा द्वारा प्लांट में विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीवीसी मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष एम. के चैधरी, संयुक्त सचिव शाहिद इकराम, वासुदेव महतो, भैरव महतो, एस. एन. ठाकुर, धनेश्वर कुमार इत्यादि उपस्थित रहें। सम्मानित महिला कर्मियों में मानव संसाधन विभाग की सुमित्रा देवी, कुनवा देवी, प्रमीला देवी एवं डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के महिला चिकित्सक डाॅ संगीता रानी, डाॅ आर. एन. इक्का, नर्सिग स्टाफ पार्वती देवी, संगीता कुमारी, कमला कुमारी, सुषमा खलखो, रूपा कुमारी, कृष्णा देवी, पेंडरी घांसी सहित ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड की महिला जवान इत्यादि को सम्मानित किया गया।

समारोह के सफल आयोजन में अस्पताल के उप महाप्रबंधक (स्वास्थ) डाॅ एस. के. झा का विषेश योगदान रहा। समारोह के सफल आयोजन पर डाॅ संगीता रानी ने डीवीसी मजदूर संघ के प्रति विशेष आभार प्रकट किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *