Advertisement

समर्थकों द्वारा भामसं बोकारो जिला मंत्री ललन मल्लाह का स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप के ढोरी खास रहिवासी ललन मल्लाह भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त बोकारो जिला मंत्री बनाए गये है।

मल्लाह के जिला मंत्री बनाए जाने पर 18 जून को ढ़ोरी महाप्रबंधक कार्यालय मे सीसीएल सीकेएस जीएम यूनिट पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला मंत्री मल्लाह ने भामसं प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, निश्चित रूप से वे और उनकी टीम उस पर खरा उतरेंगे।उन्होंने कहा कि श्रमिक साथियों को एकजुट करना, उनको मिनिमम वेजेस, बोनस, पीएफ, ईएसआई मिले यह सुनिश्चित कराना, किसी भी स्थिति में श्रमिकों का शोषण ना हो यह निश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

जिला मंत्री को बधाई देनेवालो में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के जीएम यूनिट सचिव सुवीर मुखर्जी, अध्यक्ष सोमनाथ मिश्रा सहित सीमा देवी, सुमिति कुमारी, ज्योति देवी, बंसती देवी, सरिता देवी, कौशल्या देवी, देवकी देवी, नीरा देवी, लक्ष्मी देवी, अनुभमा देवी आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *