Advertisement

वैश्विक मानवता परिवर्तन पुरस्कार से सम्मानित होंगे ब्लड मैन सलूजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड के पहचान बन चुके ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा को वैश्विक मानवता परिवर्तन पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए राजस्थान के बीकानेर से आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रहित फाउंडेशन ट्रस्ट एंड कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी और परहित सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आगामी 11 और 12 मार्च को राजस्थान के बीकानेर में दो दिवसीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस समारोह में झारखंड के बोकारो जिला के हरबंस सिंह सलूजा को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

बताया जाता है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीद सैनिकों, युद्ध में विकलांग सैनिकों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित करना है। देशभक्ति, समाज सेवा, परोपकार जैसे गुणों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा का रचनात्मक उपयोग कर राष्ट्र निर्माण की भावना को जगाना है। मालूम हो कि, इस कार्यक्रम में भारत के सभी राज्यों के 780 जिलों, राजस्थान की 363 तहसीलों और विश्व के लगभग 200 देशों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

मुख्य बात यह है कि इस कार्यक्रम के मंच पर झारखंड के ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करेंगे।
मालूम हो कि, झारखंड के ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा पूरे देश और विदेश में अपनी रक्त सेवा के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं।

कोरोना काल में इनकी नि:स्वार्थ रक्त सेवा के लिए इन्हें दर्जनों राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। पिछले दिनों सलूजा का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी दर्ज किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *