ऊपर वाले ने जिस्म दिया है तो क्यों ना उससे कुछ काम लिया जाए
थोड़ा सा खून का कतरा क्यों ना किसी के नाम किया जाए
मिट्टी का शरीर है साहब
या तो जलकर राख हो जाना है
या फिर मिट्टी में दफन हो कर खाक हो जाना है।
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (Bokaro blood donars association) एवं डाक बम सेवा समिति चास द्वारा 27 जून को सदर अस्पताल बोकारो में एक लघु रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के संस्थापक सह अध्यक्ष ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा ने 39वां रक्तदान किया।
कोरोना काल के 18वें रक्तदान शिविर में संस्था के सचिव मनीष चरण पहाड़ी ने 21वीं बात रक्तदान किया। जबकि संस्था के कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह टुटेजा उर्फ शैंकी ने आज 33वीं बार रक्तदान किया।
इस अवसर पर ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन सलूजा ने रक्तदाताओं का आह्वान करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि ऊपर वाले ने जिस्म दिया है तो क्यों ना उससे कुछ काम लिया जाए। थोड़ा सा खून का कतरा क्यों ना किसी के नाम किया जाए। मिट्टी का शरीर है साहब।
या तो जलकर राख हो जाना है, या फिर मिट्टी में दफन हो कर खाक हो जाना है।
संस्था के कोयलांचल प्रभारी शब्बीर अहमद अंसारी उर्फ शब्बू ने बताया की जारंगडीह से आए एक मरीज निखिल सेन जिनका हिमोग्लोबिन चार से भी कम था, उनके लिए आज के शिविर में संस्था के अध्यक्ष हरबंस सिंह सलूजा सहित सभी पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।
गुरविंदर सिंह टुटेजा उर्फ शैंकी ने कहा कि आज हमारी संस्था हजारों लोगों को रक्तदान देकर जीवनदान दे चुकी है। यूं ही नहीं हरबंस सिंह सलूजा को देश और दुनियां में ब्लड मैन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपना जीवन रक्तदान के प्रति समर्पित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य हर 3 माह में रक्तदान कर समाज के प्रति अपना फर्ज निभाते हैं। डाक बम सेवा समिति के मुकेश राय ने कहा कि हमारी संस्था बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के साथ रक्तदान में हमेशा सहयोग करती रही है। आगे भी समाज में हम लोग रक्तदान की सेवा करते रहेंगे।
इस अवसर पर संस्था के श्री चंदन कुमार सिंह, दयाशंकर तिवारी एवं सदर ब्लड बैंक से डॉक्टर मैथिली ठाकुर, धनंजय कुमार एवं उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।
![]()












Leave a Reply