Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच का स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

फुसरो बाजार स्थित अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मारवाड़ी युवा मंच फुसरो शाखा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर 20 जनवरी को अग्रसेन भवन फुसरो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों रहिवासियों ने रक्तदान किया।

ज्ञातव्य हो कि, स्थापना दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच कुछ ना कुछ कार्यक्रम का आयोजन करते रहा है। जो जनोपयोगी और जन हितेषी होता है।

इस अवसर पर युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश ने कहा कि मारवाड़ी समाज हिंदू,हिंदी और हिंदुस्तान की बेहतरी के लिए शुरू से ही प्रयासरत रहा है। चाहे वह मुगल काल हो, चाहे अंग्रेजों का शासन काल।

मारवाड़ी समाज ने एक संरक्षक का काम हमेशा किया है। इस समाज द्वारा अकसर जनहित का कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से जरूरतमंदो को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता रहा है।

उन्होंने इसके लिए फुसरो मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि फुसरो क्षेत्र के रहिवासियों को संगठन से काफी उम्मीदें हैं। केएम मेमोरियल अस्पताल चास के डॉ राजेंद्र सिंह के टीम द्वारा ब्लड संग्रह किया गया। मौके पर ओम प्रकाश अग्रवाल, दिलीप गोयल, प्रवीण अग्रवाल, प्रेम गोयल सहित दर्जनो महिला-पुरूष शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *