Advertisement

बोकारो थर्मल अस्पताल में 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) सीएसआर तथा डीवीसी अस्पताल की ओर से आगामी 14 जून को बोकारो थर्मल अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के झा एवं कृष्णा कुमार ने 12 जून को संयुक्त रूप से दी। बताया गया कि डीवीसी के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) की ओर से बोकारो थर्मल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी किया जायेगा।

कहा गया कि रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। रक्तदान करने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए एक स्वस्थ नागरिक को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उपरोक्त चिकित्सक दल ने आमजनों से उक्त रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *