राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भारतीय स्टेट बैंक बोकारो थर्मल शाखा परिसर में 24 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एसबीआई एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। जिसमें बैंक कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों सहित बैंक के ग्राहकों ने कुल 51 यूनिट ब्लड डोनेट किया।
इस संबंध में एसबीआई बोकारो थर्मल शाखा के वरीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि एसबीआई बोकारो के चेयरमैन बी. डी. मिश्रा के दिशा निर्देश पर यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों सहित आम जनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ प्रकाश मिश्रा सहित रंजन कुमार, ब्रह्मदेव सिंह, संजय कुमार, बंदना कुमारी, अभिषेक मिश्रा, बबन कुमार आदि बैंक कर्मचारियों व सोसायटी ने सराहनीय भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply