रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं-निदेशक डीपीएलआर
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर में 22 अप्रैल को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बोकारो के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डीपीएलआर निदेशक मेनका ने फीता काटकर किया।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्वेता गुड़िया, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित रेड क्रॉस के चिकित्सक एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

शिविर में उपस्थित कई अधिकारियों व कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। डीपीएलआर निदेशक ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाने का माध्यम है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अधिक संख्या में आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।
जिला सहकारिता पदाधिकारी ने जानकारी दी कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अप्रैल से जुलाई माह तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेड क्रॉस द्वारा नियमित अंतराल पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि उक्त शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
![]()













Leave a Reply