Advertisement

मानव अधिकार दिवस पर पंचायत भवन में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। क्रिया के सहयोग से इब्तिदा झारखंड सदस्य रुपायनी बोकारो द्वारा मानव अधिकार दिवस पर 10 दिसंबर को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित तेनुघाट पंचायत भवन में आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यशाला मे पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायत से दर्जनों प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यशाला का आयोजन महिलाओं पर हो रही डिजिटल हिंसा एवं उनके प्रकारों के प्रति जगरुक करने हेतु आयोजित किया गया था। संचालन रूपायनी संस्था के कार्यक्रम प्रभारी अमृतंजलि द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में तेनुघाट के पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय ने संबोधित करते हुए डिजिटल हिंसा संबंधि अपने निजी अनुभवों को साझा किया। साथ हीं कहा कि सतर्क रहना ही उत्तम समाधान है। कार्यक्रम में महिलाओ को साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने भी डिजिटल हिंसा की जानकारी दी। कार्यशाला में रूपा कुमारी, बिनीता कुमारी, संध्या मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन रूपायनी संस्था सचिव डॉ सी ए कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *