रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। आजसू पार्टी की कसमार प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक 19 मार्च को मंगलचंडी परिसर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नाथ महतो व संचालन प्रखंड सचिव उमेश कुमार महतो ने किया।
बैठक में गोमियां विधायक मुख्य अतिथि उपस्थित थे। विधायक ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से संगठन को और भी मजबूत बनाने तथा जन समस्याओं को लेकर मुखर होने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि आजसू पार्टी का इतिहास संघर्ष का रहा है। झारखंड आंदोलन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भी आजसू पार्टी का अनेक जनसंघर्ष का इतिहास रहा है।
विधायक ने बताया कि पार्टी की बहुआयामी सोंच को फलीभूत करने के लिए चुल्हा प्रमुख को निर्वाचित किया है। उसके माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार की आंखों से आंसू पोंछने का कार्य किया जाएगा। विधायक ने बताया कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में प्रखंड स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन आयोजित होगा।
बैठक को अमरदीप महाराज, विष्णुचरण महतो, संदीप कुमार, धनलाल कपरदार, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार जयसवाल, प्रखंड सचिव उमेश कुमार महतो आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर मनोज महतो, घनश्याम महतो, नीरज भट्टाचार्य, श्यामल झा, पंचानन महतो, दिलीप महतो, प्रकाश महतो, गुड्डू महतो, अखिलेश्वर महतो, आदि।
तपेश्वर महतो, कपिल महतो, कुलदीप कुमार, प्रवीण महतो, ललन महतो, अशोक कुमार, चंद्रमोहन महतो, रिखिलाल महतो, धनुलाल महतो, दशरथ महतो, उमेश मुंडा, बहाली करमाली, भरत घांसी, सुजीत कुमार, अहमद, सनातन महतो, चंदशेखर नायक आदि मौजूद थे।
184 total views, 1 views today