Advertisement

वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा प्रखंड स्तरीय अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

बाबा तिलका मांझी क्लब रूकाम ने स्टूडेंट क्लब गागा धमना 3-0 से हराया

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित प्लस टू हाई स्कूल मैदान में बनवासी कल्याण केंद्र द्वारा 22 सितंबर को एक दिवसीय अंडर 17 प्रखंड स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बनवासी कल्याण केंद्र के प्रखंड संयोजक सह भाजपा के बोकारो जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। जिसमें 6 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में बाबा तिलका मांझी क्लब रुकाम टीम और स्टूडेंट क्लब गागा धमना टीम के बीच खेला गया। जिसमें बाबा तिलका मांझी क्लब रूकाम ने स्टूडेंट क्लब गागा धमना टीम को 0 – 3 से हराकर अपना कब्जा जमाया।
इस अवसर पर अनिल कुमार स्वर्णकार एवं पंकज कुमार सिन्हा ने विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं रेफरी के रूप में भारत करमाली थे।

इस मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र के संघ प्रमुख कामेश्वर ठाकुर, संतोष महतो, अजय मुंडा, गोपाल ठाकुर, बाबूलाल सोरेन, अरविंद किस्कु, शिवचरण टुडू, राकेश पावारिया, शंकर किस्कु, रितेश मुर्मू सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *