रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मेरा युवा भारत बोकारो, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के जय हिंद क्लब बरईकला द्वारा समूह प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीते 10 अक्टूबर को किया गया, जो 12 अक्टूबर तक चला। प्रतियोगिता में कसमार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित फुटबॉल के फाइनल मैच में बेमरोटांड़ की टीम ने करकटा कला की टीम को 4- 2 से हराया। वहीं कब्बड्डी में करकटा की टीम ने हिसिम की कब्बड्डी टीम को 6- 4 के मुकाबले से मात दी।
यहां लड़कों के लिए फुटबॉल, 400 मीटर दौड़ एवं लॉन्ग जंप जैसे खेलों का आयोजन किया गया, वहीं लड़कियों के लिए कबड्डी, 200 मीटर दौड़ एवं स्किपिंग रस्सी कूद की प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिसमे 400 मीटर लड़कों के दौड़ में प्रथम स्थान राजकुमार सोरेन, दूसरा ऋतिक मुर्मू तथा तीसरा कालेश्वर सोरेन, लड़कियों में 200 मीटर दौड़ में प्रथम नेहा कुमारी, दूसरा अंबिका कुमारी तथा तीसरा सिमती किस्कू ने प्राप्त किया। लम्बी कूद में प्रथम स्थान मोहित मुंडा, दूसरा मिथलेश महतो तथा तीसरा तेशाम अंसारी ने प्राप्त किया। रस्सी कूद में प्रथम स्थान खुशी कुमारी, दूसरा सुषमा कुमारी व् तीसरा गीता कुमारी ने प्राप्त किया।

समापन समारोह में उपस्थित जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया। बराइकलां पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार महतो ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। खेल हमारे शारीरिक व् मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सहभागी संगठन के रूप में जय हिंद क्लब बरईकला एवं स्थानीय खेल प्रेमियों ने प्रतियोगिता के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। मंच संचालन महानंद महतो द्वारा किया गया। जिला युवा अधिकारी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर जय हिंद क्लब के अध्यक्ष बिनोद महतो, प्रकाश कुमार महतो, अरविंद कुमार महतो, प्रदूम महतो, जनार्दन महतो, राजू महतो, देवी चरण सोरेन, बासुदेव हेंब्रम, रामचंद्र सोरेन, राजकुमार महतो, पंकज महतो, पंचू, टिंकू गौतम, मनीष आदि मौजूद रहें।
![]()













Leave a Reply