Advertisement

प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। शारदीय (खरीफ) महाभियान 2025 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन 31 मई को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पुनम देवी ने की।

इस अवसर पर आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम को कृषि पदाधिकारी, वैज्ञानिक समेत मोरवा विधायक रणविजय साहू, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ कुमार समर्पण, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित करते हुए किसानों के उत्पाद को बचाने की व्यवस्था करने, नकली खाद, बीज, कीटनाशक की बिक्री पर रोक लगाने, किसानों के योजनाओं में धांधली पर रोक लगाने आदि की मांग की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *